Silhouette of Couple Standing during Nighttime

दुआओं में माँग चुके है हम तुम्हें,
कुबूल होने का इंतजार उम्रभर रहेगा।

मेरी एक हसरत थी तुझे पाने की,
फिर पाकर न कभी दूर जाने की,
अब थक गया हूं, बहुत हार गया हूं,
बहुत बड़ी सजा मिली है, मुझे दिल लगाने की।

अब न जाने कहां खोने लगे है हम,
इश्क के समन्दर में गोता क्या लगाया,
अब उसकी याद में रोने भी लगे है हम।।

मेरे दिल कि सरहद को पार न करना,
नाजुक है दिल मेरा वार न करना,
खुद से बढ़कर भरोसा है मुझे तुम पर,
इस भरोसे को तुम बेकार न करना।

आदतन तुमने कर दिए वादे,
आदतन हमने ऐतबार किया,
तेरी राहों में हर बार रूककर,
हमने अपना ही इंतज़ार किया!

Monochrome Photography of Person On Dark Room
मुझ को ख़ुशियाँ न सही ग़म की कहानी दे दे,
जिस को मैं भूल न पाऊँ वो निशानी दे दे।

चटख़ रहा है जो, रह रह के मेरे सीने में,
वो मुझ में कौन है, जो टूट जाना चाहता है।


किसी की याद दिल में आज भी है,
वो भूल गए मगर हमें प्यार आज भी है
हम खुश रहने की कोशिश तो करते हैं मगर
अकेले में आंसू बहते आज भी हैं …
आँसू निकल पड़े…
इतना तो ज़िंदगी में, न किसी की खलल पड़े,
हँसने से हो सुकून, न रोने से कल पड़े,
मुद्दत के बाद उसने, जो की लुत्फ़ की निगाह,
जी खुश तो हो गया, मगर आँसू निकल पड़े।